खबर की तहतक संवाददाता – वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार मौर्य की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि फरवरी 2023 के जीएसटी रिटर्न एवं टैक्स असेसमेंट से संबंधित लंबित फाइल को निस्तारित करने के बदले डिप्टी कमिश्नर द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। विजिलेंस विभाग ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया। आरोपों की प्रारंभिक पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही शिकायतकर्ता ने भेलूपुर/चेतगंज क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में कथित रूप से रिश्वत की राशि का लिफाफा सौंपा, विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी अधिकारी ने वहां से निकलने का प्रयास किया तथा महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में आगे की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर अन्य कानूनी कदम उठाए जाएंगे। डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध शिकायत, विजिलेंस विभाग की कार्रवाई तथा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में लगाए गए आरोप जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। संबंधित अधिकारी का दोष सिद्ध होना सक्षम न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए किसी भी पक्ष को दोषी या निर्दोष घोषित नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation PoK से बलूचिस्तान तक बढ़ा असंतोष, कई मोर्चों पर दबाव में पाकिस्तान; सुरक्षा और राजनीतिक चुनौतियां गहराईं मिठाई कारखाने में युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह पर बना रहस्य; पुलिस जांच में जुटी