खबर की तहतक संवाददाता- गाजीपुर गाजीपुर जनपद की सैदपुर पुलिस ने नाबालिग के कथित अपहरण से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 जुलाई 2026 को महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी ने अपनी टीम एवं सर्विलांस सेल की सहायता से चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 410/25 में दर्ज प्रकरण से संबंधित नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। साथ ही मामले में नामजद दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित (20 वर्ष) एवं राज (19 वर्ष) पुत्रगण नगीना, निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक श्वेता कुमारी एवं थाना सैदपुर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का संदेश गाजीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। डिस्क्लेमर “खबर की तहतक” यह समाचार गाजीपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में जिन व्यक्तियों की गिरफ्तारी का उल्लेख है, वे वर्तमान में आरोपी हैं। किसी भी व्यक्ति का दोष सिद्ध होना न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर करता है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के उद्देश्य से उसका नाम एवं अन्य पहचान संबंधी विवरण प्रकाशित नहीं किया गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आरटीआई से उठे नियुक्ति पर सवाल: आरक्षित पद पर सामान्य वर्ग की नियुक्ति का आरोप, जांच की मांग से शिक्षा विभाग में हलचल चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद; शादियाबाद पुलिस की कार्रवाई