खबर की तहतक संवाददाता- विकास देवर्षि जलालपुर, अम्बेडकरनगर जलालपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में यूको बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) राहुल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया और बैंक की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक ने माता सरस्वती एवं भगवान श्री गणेश की पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बचत एवं चालू खाते, डिजिटल बैंकिंग, विभिन्न प्रकार के ऋण, पेंशन सेवाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा अन्य आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक प्रशासन ने ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में लोन एंड मार्केटिंग प्रमुख अमन रंजन, सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडे, सौरभ सिंह, अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सोनू गौड़, आदित्य गोयल, शिवम आर्य एवं विवेक सोनी सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और नई शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास एवं वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राशन वितरण में धांधली का आरोप: जांच टीम के सामने भी बोले ग्रामीण, 3 किलो राशन काटने और घाटतौली का लगाया आरोप आरटीआई से उठे नियुक्ति पर सवाल: आरक्षित पद पर सामान्य वर्ग की नियुक्ति का आरोप, जांच की मांग से शिक्षा विभाग में हलचल