खबर की तहतक अकबरपुर, अंबेडकरनगर। मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने पिता को खो चुकी छात्रा नंदिनी प्रजापति की आजीवन शिक्षा का जिम्मा उठाने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिझौली निवासी राकेश कुमार प्रजापति का हाल ही में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया। परिवार में पत्नी कुसुम, बेटी नंदिनी प्रजापति और एक छोटा बेटा है। नंदिनी अकबरपुर स्थित सैनिक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है और आर्थिक तंगी के कारण उसकी आगे की पढ़ाई पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर विवेक मौर्य देर रात सिझौली पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले। नंदिनी की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर उन्होंने उसकी आजीवन शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया। अगले ही दिन सैनिक इंटर कॉलेज में उसका प्रवेश एवं वर्षभर की फीस भी जमा करा दी। उन्होंने नंदिनी को आश्वस्त किया कि आर्थिक अभाव उसकी शिक्षा में कभी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा और वह जब तक पढ़ना चाहे, एक बड़े भाई के रूप में हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे। विवेक मौर्य द्वारा संचालित नारायण फाउंडेशन लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था द्वारा पूर्व में 21 जरूरतमंद बेटियों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह कराया जा चुका है। इसके अलावा 90 से अधिक बहन-बेटियों के विवाह में गृह उपयोगी सामग्री एवं आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया है। फाउंडेशन प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क भोजन, ठहरने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करता रहा है। वहीं प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जिले में 25 हजार जूट बैग वितरित किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के दौरान जरूरतमंद फल-सब्जी विक्रेताओं, मोचियों एवं अन्य श्रमिकों को 1100 बड़े छातों का वितरण भी किया गया था। नारायण फाउंडेशन का कहना है कि संस्था शिक्षा, जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की सहायता, गरीब बेटियों के विवाह, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सरकारी संपत्ति और पौधों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार नोड्यूज़ के 9 साल बाद भी नहीं मिले मूल दस्तावेज! बैंक ऑफ बड़ौदा माडरमऊ शाखा पर परिवार ने लगाए टालमटोल के आरोप