खबर की तहतक | जलालपुर, अंबेडकरनगर जनपद अंबेडकरनगर के थाना जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुकूनपुर कासिमपुर में तालाब की भूमि पर स्थित एक नीम के पेड़ को काटे जाने तथा उस पर बसे वन्य पक्षियों के घोंसलों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटे जाने से बगुलों के घोंसले, अंडे एवं बच्चे नष्ट हो गए, जिससे वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है। मामले में शिकायतकर्ता अंकेश ने जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत में अनुरोध किया गया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 सहित अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA0055.mp4 शिकायत के अनुसार संबंधित पेड़ गाटा संख्या-1552 स्थित तालाब की भूमि पर था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह न केवल पर्यावरण संरक्षण का मामला है, बल्कि वन्य पक्षियों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। प्रकरण से संबंधित विभागीय शिकायत संख्या 40017826026502 दर्ज कराई गई है। अब स्थानीय लोगों की निगाहें जिला प्रशासन और वन विभाग की जांच एवं आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। डिस्क्लेमर यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना एवं दर्ज शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप शिकायतकर्ता के हैं। “खबर की तहतक” इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले की वास्तविक स्थिति सक्षम प्रशासनिक एवं वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। यदि संबंधित पक्ष या विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी समान प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जलालपुर में मिला जनसमर्थन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए 100 से अधिक पौधे ऋण चुकता, नो-ड्यूज़ भी जारी… फिर भी नहीं मिले मूल दस्तावेज! बैंक ऑफ बड़ौदा पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप