खबर की तहतक | जलालपुर, अंबेडकरनगर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को जलालपुर स्थित रेडियंट अकादमी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधरोपण से हुआ। इस दौरान खेल मैदान के चारों ओर आम, नीम, आंवला, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने केवल पौधे लगाने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का भी संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। ये न केवल स्वच्छ वायु और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख की जिम्मेदारी लेने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी जीवन प्रकाश, विद्यालय के कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, सीबीएसई प्रभारी संतोष उपाध्याय, सहायक कोऑर्डिनेटर प्रशांत विक्रम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के दावे के बीच हवाई हमले, वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति पर बढ़ी चिंता निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप; PWD ने जांच का दिया भरोसा