खबर की तहतक | अंबेडकरनगर अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टांडा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 पाउच देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टांडा एवं प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घनश्याम यादव पुत्र स्वर्गीय गंगाराम यादव, निवासी आसोपुर, थाना अलीगंज, जनपद अंबेडकरनगर को अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 200 एमएल क्षमता के ब्लू लाइम ब्रांड के 15 देशी शराब पाउच बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली टांडा में मु0अ0सं0-174/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक मुनि मन रंजन दूबे एवं हेड कांस्टेबल अनवर अली की टीम ने अंजाम दिया। अंबेडकरनगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिस्क्लेमर यह समाचार अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर आधारित हैं। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। “खबर की तहतक” न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता है और किसी भी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवध मामले का वांछित आरोपी अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार चाइनीज मांझे पर सख्ती: राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को किया जागरूक, बिक्री पर रोक लगाने की अपील