अम्बेडकर नगर। लगभग 54 दिनों बाद सकुशल बरामद हुए हिमांशु विश्वकर्मा से लोकजन सोशलिस्ट पार्टी (एलएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ. विरेन्द्र विश्वकर्मा ने फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. विरेन्द्र विश्वकर्मा ने हिमांशु के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवार की स्थिति की जानकारी ली तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। हिमांशु विश्वकर्मा की सकुशल वापसी के बाद उनके परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव विश्वकर्मा के नेतृत्व में जयप्रकाश विश्वकर्मा, प्रियांशु विश्वकर्मा , रग्घू विश्रावकर्मा ,राममिलन विश्वकर्मा नारद विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में विश्वकर्मा वन्धुओ ने धरना-प्रदर्शन पर बैठे माता-पिता और सहयोगियों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी। परिवार में लौटने के बाद घर का माहौल उत्सव जैसा रहा, जहां लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। थ इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने हिमांशु विश्वकर्मा की सकुशल वापसी को सामूहिक प्रयासों की जीत बताया। सभी ने प्रशासन, सहयोगियों और संघर्षरत परिजनों के धैर्य व एकजुटता की सराहना की। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि कठिन समय में एकजुटता और संवेदनशीलता ही सबसे बड़ा सहारा होती है। उन्होंने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी आवश्यक सहयोग देती रहेगी। हिमांशु विश्वकर्मा की सुरक्षित वापसी पर क्षेत्र में व्यापक खुशी का माहौल है और लोग इस सुखद अंत के लिए ईश्वर का धन्यवाद कर रहे हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आत्मा चौधरी बने अध्यक्ष व वरुण तिवारी उपाध्यक्ष, भव्य समारोह में ली शपथ यूपी में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मकर संक्रांति के चलते योगी सरकार का फैसला