खबर की तहतक आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव में शादी समारोह के दौरान भोजन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तक इस हत्याकांड में कुल छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को मृतक प्रीतोष राजभर की मां चन्द्रकला की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 7/8 जुलाई की रात डंडवल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रीतोष राजभर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ धारा 3(5) बीएनएस भी बढ़ाई गई। बरवां मोड़ से पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह लगभग 8:20 बजे मेहनाजपुर पुलिस ने बरवां मोड़ पर घेराबंदी कर पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: आशीष यादव राजा चौहान अभिषेक खरवार शनि चौहान आनंद राजभर पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। डिस्क्लेमर (Disclaimer) खबर की तहतक यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी एवं दर्ज मुकदमे के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। समाचार में जिन व्यक्तियों का उल्लेख आरोपी के रूप में किया गया है, उनके विरुद्ध आरोपों की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। कानून के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाता है। यदि मामले में कोई नया तथ्य या न्यायालय का आदेश सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पत्नी की कथित दहेज हत्या मामले में BDO के बाद महिला दारोगा भी गिरफ्तार, SIT जांच में नया मोड़ मांगों को लेकर आशा बहुओं और आशा किरण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अकबरपुर-टांडा राजमार्ग किया जाम