खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद अम्बेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन चौपालों में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित के मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा आमजन को शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260708-WA0105.mp4 दौरे की शुरुआत जैतपुर थाना क्षेत्र में दीपक त्रिपाठी के आवास से हुई, जहां भुजगी, भीखपुर, गारोपुर एवं बेबीकोल में आयोजित जन चौपालों में प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जलालपुर नगर में जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र के भाजपा कैंप कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, शाश्वत मिश्र, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, गौरव उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, कृष्णा अग्रहरि, ए.के. पांडे, डॉ. शिवपूजन वर्मा, विकास निषाद, अंकित अग्रहरि, मानिक चंद सोनी, शिवराम मिश्र, सोनू गौड़, बब्लू त्रिपाठी, शिवम आर्य, अजीत निषाद, महेंद्रनाथ पांडे, आदित्य गोयल, सीताराम अग्रहरि, मनोज पांडे, विकास सोनी, आशीष सोनी, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260708-WA0111.mp4 दौरे के अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री जलालपुर ब्लॉक परिसर पहुंचे, जहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। जन चौपालों के माध्यम से आमजन और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। इसमें वर्णित वक्तव्य संबंधित वक्ताओं के हैं। “खबर की तहतक” तथ्यों को यथावत प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। यदि भविष्य में कोई आधिकारिक संशोधन या अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होती है, तो समाचार को आवश्यकतानुसार अद्यतन किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation महिला थाना परिसर में युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने तत्काल पहुंचाया जिला अस्पताल; सीओ भीटी ने दी जानकारी गरीबों के राशन पर डाका या व्यवस्था पर सवाल? जल्दीपुर में घटतौली के आरोपों से मचा हड़कंप