खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर। आगामी काँवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति, जलालपुर ने समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष सोनू गौड़ एवं संरक्षक विकाश निषाद द्वारा दिए गए ज्ञापन में नगपुर से जी.जी.आई.सी. स्कूल, जलालपुर तथा सलाहदीपुर चौराहे से सुरहुरपुर मार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। समिति का कहना है कि दोनों मार्ग काफी समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे काँवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि यात्रा प्रारंभ होने से पहले संबंधित मार्गों की मरम्मत कराकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। समिति के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को जल भरने के उपरांत श्रद्धालु श्री दुर्गा मंदिर, जलालपुर पहुंचेंगे, जहां नगर भ्रमण एवं विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे काँवड़ यात्रा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी। यात्रा का समापन 17 अगस्त 2026 को जलाभिषेक के साथ होगा। समिति ने प्रशासन से यात्रा के दौरान सड़क मरम्मत के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी अपेक्षा जताई है। डिस्क्लेमर यह समाचार श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति द्वारा समाधान दिवस में प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन एवं उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में वर्णित मांगें समिति की ओर से प्रस्तुत अनुरोध हैं। सड़क मरम्मत अथवा अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय संबंधित प्रशासन एवं सक्षम विभाग द्वारा नियमानुसार लिया जाएगा। यदि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या अद्यतन जानकारी जारी की जाती है, तो “खबर की तहतक न्यूज़” उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सीएमओ का सीएचसी जलालपुर पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी गुणवत्ता मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार; अपहृत युवती सकुशल बरामद