खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना हंसवर पुलिस ने एक लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹4,520 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा प्रदीप कुमार चन्देल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना हंसवर में पंजीकृत मु.अ.सं. 92/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) के अंतर्गत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुरुषोत्तम दूबे पुत्र जयप्रकाश दूबे, निवासी ग्राम काशीपुर, थाना अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे ग्राम सोनहन नहर मार्ग के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से लूटी गई ₹5,500 की रकम में से ₹4,520 नकद और घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 45 AW 7139) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, धमकी, तोड़फोड़, आबकारी अधिनियम तथा धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा, कांस्टेबल धीरज सिंह एवं कांस्टेबल अभयानन्द यादव की टीम शामिल रही। डिस्क्लेमर (खबर की तहतक): यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस के अनुसार हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक कानून की दृष्टि में निर्दोष माना जाता है। “खबर की तहतक” किसी भी आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता तथा न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation राष्ट्रीय अध्यक्ष के अवध प्रवास की तैयारियों को लेकर जलालपुर में भाजपा की बैठक भडसार ककरडिला में युवती को घायल करने की घटना पर पुलिस का बयान, जांच और कार्रवाई जारी