वेब पोर्टल- खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित अवध प्रवास की तैयारियों को लेकर जलालपुर नगर में शक्ति केंद्र संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, कार्यकर्ताओं की ड्यूटी तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला मंत्री पंकज वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सोनू गौड़, बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित प्रवास को सफल और भव्य बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद