खबर की तहतक | सराहनीय कार्य अम्बेडकरनगर। जनपद में आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए थाना जलालपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 7 माह की लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को प्रातः लगभग 6:30 बजे थाना जलालपुर को सूचना मिली कि ग्राम शाहपुर फिरोजपुर निवासी जुगनु कुमार उर्फ टाइगर की सात माह की पुत्री अनुष्का घर पर नहीं मिल रही है। सूचना मिलते ही थाना जलालपुर पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजीव कुमार एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में व्यापक खोजबीन और आवश्यक प्रयास करते हुए कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बच्ची को उसकी माता मनिता के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। मानवीय पुलिसिंग की मिसाल स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई से एक संभावित बड़ी अनहोनी टल गई और परिवार को समय रहते राहत मिल गई। बरामदगी में शामिल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव उपनिरीक्षक संजीव कुमार कांस्टेबल राहुल यादव कांस्टेबल धनंजय यादव महिला आरक्षी सुहानी जलालपुर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल सतर्क पुलिसिंग का उदाहरण है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत करती है। डिस्क्लेमर यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित घटनाक्रम पुलिस अभिलेखों एवं विभागीय जानकारी पर आधारित है। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करना है। यदि भविष्य में मामले से संबंधित कोई अतिरिक्त या संशोधित आधिकारिक जानकारी प्राप्त होती है, तो उसे भी यथोचित महत्व के साथ प्रकाशित किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation महाराष्ट्र में युवक की हत्या के मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन, एसडीएम को सौंपकर न्याय की उठाई मांग न्यायालय में मामला विचाराधीन, फिर भी जारी निर्माण! पीड़ित ने लगाया पुलिस पर निष्क्रियता और दबाव में काम करने का आरोप