वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 520 ग्राम अवैध गांजा एवं नकदी के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एनटीपीसी उपनिरीक्षक विकास गौतम अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बड्डूपुर स्थित पंचायत भवन के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 520 ग्राम अवैध गांजा तथा 120 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम शादाब अहमद उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय शेर अली, निवासी डींगुरपुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर बताया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना इब्राहिमपुर में मु0अ0सं0 134/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे माननीय न्यायालय अकबरपुर भेज दिया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास गौतम, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश सरोज एवं कांस्टेबल आदर्श मौर्या की भूमिका रही। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस अभिलेखों एवं प्राथमिकी में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक कानून की दृष्टि में निर्दोष माना जाता है। मामले की अंतिम सत्यता न्यायिक प्रक्रिया एवं न्यायालय के निर्णय के अधीन होगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जमीनी विवाद के बीच 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, धक्का लगने से गिरने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत, संगठन सशक्त बनाने पर दिया जोर