वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को जनपद के अकबरपुर क्षेत्र स्थित मुबारकपुर डैय्याडीह गांव में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अयोध्या में रामलला मंदिर के दान से जुड़े कथित मामले को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “सूप तो सूप, चलनी बोले जिसमें बहत्तर छेद।” ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं गंभीर आरोपों का सामना कर चुका हो, वह दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि “एक चोर दूसरे को भी चोर समझता है।” कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार का कथित चोरी के मामले से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की मांग पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की जा रही है। जन चौपाल को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। विकास और सुशासन की दिशा में सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। डिस्क्लेमर : यह समाचार सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से हुई बातचीत और उपलब्ध बयानों के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में उल्लिखित टिप्पणियां संबंधित वक्ता के व्यक्तिगत एवं राजनीतिक विचार हैं। “खबर की तहतक” किसी भी राजनीतिक दल, व्यक्ति या संस्था के पक्ष अथवा विपक्ष का समर्थन नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भागवत कथा में पत्नी के डांस को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी दी जान नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भीटी पुलिस को मिली सफलता