वेब पोर्टल “खबर की तहतक” लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी। लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक मंथन और शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद जारी की गई इस सूची में कुल 64 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। प्रदेश संगठन में 19 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं। भाजपा ने 8 प्रदेश महामंत्रियों की भी घोषणा की है। रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान (लुनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए भी नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नबाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र, राम किशोर साहू को कानपुर क्षेत्र, अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र, अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र तथा विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चा संगठनों में भी नए नेतृत्व की घोषणा की गई है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा तथा विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई प्रदेश टीम आगामी चुनावों, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। नई कार्यकारिणी में सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास स्पष्ट दिखाई देता है। युवा और अनुभवी नेतृत्व के समन्वय के साथ भाजपा ने संगठन को नई ऊर्जा देने का संकेत दिया है। डिस्क्लेमर: यह समाचार सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी एवं मीडिया रिपोर्टों के आधार पर तैयार किया गया है। “खबर की तहतक” का उद्देश्य पाठकों तक सूचना पहुंचाना है। किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि, संशोधन अथवा परिवर्तन की स्थिति में संबंधित संगठन द्वारा जारी सूचना को ही अंतिम एवं प्रमाणिक माना जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंटी सिंह ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से की मुलाकात अम्बेडकर नगर। भारतीय जन संगठन के राष्ट्रीय जैतपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चेन और बाइक बरामद