वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना कोतवाली अकबरपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 374/2026, धारा 69/351(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मदन कुमार पुत्र अच्छेलाल, निवासी जगदीशपुर सुलहनतारा थाना सम्मनपुर, को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के न्योतरिया बाईपास पुल के नीचे से आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की गई। जनपद पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप एवं तथ्य पुलिस अभिलेखों और प्रारंभिक विवेचना पर आधारित हैं। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाता है। “खबर की तहतक” किसी भी व्यक्ति के दोषी होने का दावा नहीं करता। मामले से संबंधित अंतिम निष्कर्ष सक्षम न्यायालय एवं विवेचना के उपरांत ही निर्धारित होंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कर विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, व्यापारियों ने लगाए रुपये मांगने के आरोप लम्भुआ में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का जोरदार स्वागत, राजभर और भाजपा पर साधा निशाना