वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना इब्राहिमपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 125/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पुन्थर, थाना कोतवाली टाण्डा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम रामपुरकलां क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाना इब्राहिमपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के दौरान युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप एवं तथ्य प्रारंभिक पुलिस अभिलेखों पर आधारित हैं। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाएगा। “खबर की तहतक” किसी भी व्यक्ति के दोषी अथवा निर्दोष होने का दावा नहीं करता। मामले से संबंधित अंतिम निष्कर्ष सक्षम न्यायालय एवं विवेचना के उपरांत ही निर्धारित होंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्कूल में खूनी संघर्ष: छात्र की चाकू लगने से मौत, दूसरे छात्र का अस्पताल में इलाज जारी कर विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, व्यापारियों ने लगाए रुपये मांगने के आरोप