खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड जलालपुर में ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ का आयोजन किया गया। 14 से 16 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। शिविर के संयोजक एवं जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के – डबल इंजन सरकार, विकास की गति” विषय को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, संजय सिंह, डॉ. शिवपुजन वर्मा, वीडीओ दिनेश राम, एडीओ बृजेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, रुद्र, कृष्णा अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, रविन्द्र भारती, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी, अरुण मिश्र, अशोक सिंह, विकास निषाद, सोनू गौड़, गजेंद्र चौहान, दीपक अग्रहरि, लालचंद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। डिस्क्लेमर यह समाचार कार्यक्रम आयोजकों एवं वक्ताओं द्वारा व्यक्त विचारों तथा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। समाचार में उल्लिखित उपलब्धियां, दावे एवं वक्तव्य संबंधित वक्ताओं के निजी अथवा राजनीतिक विचार हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित सरकारी अभिलेखों, आधिकारिक आंकड़ों एवं सक्षम प्राधिकरणों द्वारा की जा सकती है। खबर की तहतक निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पंथीपुर बाजार में बड़ी सेंधमारी, ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी; जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मालीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 1400 ग्राम गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार