“खबर की तहतक” वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। जनपद की आलापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), क्षेत्राधिकारी आलापुर एवं प्रभारी निरीक्षक आलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना आलापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 102/2026, धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 5(j)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बजरंगी (21 वर्ष) निवासी इन्दईपुर, थाना आलापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शनिवार तड़के लगभग 4:35 बजे मोलई कहार के आम के बाग के पास, ग्राम अछती क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामखेलाड़ी, कांस्टेबल रामबहादुर सरोज, आरक्षी सावन कुमार विद्यार्थी तथा आरक्षी राज यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। आरोपी के विरुद्ध दर्ज आरोपों की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रचलित है। किसी भी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक दोषी नहीं माना जाता। पॉक्सो एक्ट एवं विधिक प्रावधानों के तहत पीड़ित/पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य है, इसलिए पहचान संबंधी किसी भी जानकारी का प्रकाशन नहीं किया गया है। “खबर की तहतक” पाठकों से अपील करता है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता एवं कानून का सम्मान बनाए रखें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जांच से पहले कार्रवाई या शिकायत का असर? मकान निर्माण रुकने से परेशान परिवार ने डीएम से मांगा इंसाफ एक पल में उजड़ गया परिवार का संसार, सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत