वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अंबिकापुर, 4 जून। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों शव लटके देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों, रिश्तेदारों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दो युवा जिंदगी से ही हार गए? क्या सामाजिक दबाव, पारिवारिक असहमति या रिश्तों पर लगाए गए बंधन उनकी मौत का कारण बने? विडंबना यह है कि समाज अक्सर प्रेम पर पहरे तो लगा देता है, लेकिन टूटते मन और बिखरते जीवन को संभालने की जिम्मेदारी लेने से पीछे हट जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस एवं स्थानीय स्रोतों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। युवक-युवती की मृत्यु के कारणों को लेकर किसी भी प्रकार का अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। प्रेम प्रसंग अथवा अन्य कारणों से संबंधित सभी बातें केवल प्रारंभिक आशंकाएं हैं। वास्तविक तथ्य पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे। “खबर की तहतक” पाठकों से अपील करता है कि अपुष्ट सूचनाओं अथवा अफवाहों पर विश्वास न करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने अवैध पिस्टल संग दबोचा मिशन शक्ति टीम की तत्परता लाई मुस्कान, गुमशुदा महिला व दो बच्चे सकुशल बरामद