खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र में भतीजे को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 की रात थाना महरुआ क्षेत्र के सिलावट गांव निवासी आशुतोष सिंह (30 वर्ष) को उनके सगे चाचा रुद्र प्रताप सिंह उर्फ जिलेदार सिंह ने गोली मार दी थी। गोली आशुतोष की बायीं कलाई के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महरुआ महेंद्र सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक छठ्ठू चौधरी, उपनिरीक्षक बबलू कुमार तथा उनकी टीम ने सरहरी पेट्रोल पंप के आगे घनेपुर मोड़ के पास से आरोपी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ जिलेदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना महरुआ में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप एवं घटनाक्रम पुलिस अभिलेखों और प्रारंभिक जांच पर आधारित हैं। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक कानूनन आरोपी माना जाएगा, अपराधी नहीं। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है तथा मामले में न्यायालय अथवा जांच एजेंसियों द्वारा भविष्य में आने वाले तथ्यों के अनुसार स्थिति भिन्न हो सकती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation प्रेम संबंध ने पारिवारिक रिश्तों को किया कटघरे में खड़ा, मौसी- बेटे की शादी का मामला चर्चा में पेड़ पर झूलती मिली प्रेम कहानी की दर्दनाक परिणति! युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, सवालों के घेरे में समाज की संवेदनहीनता