वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलावट में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक को उसके सगे चाचा ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 मई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे ग्राम सिलावट निवासी आशुतोष उर्फ शुभम सिंह गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही महरुआ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में घायल युवक के सगे चाचा का नाम सामने आया है। हालांकि, घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260601-WA0016.mp4 क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायल को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के आधिकारिक बयान के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। समाचार में वर्णित आरोप प्रथम दृष्टया प्राप्त सूचनाओं पर आधारित हैं और इनकी अंतिम पुष्टि विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत ही होगी। “खबर की तहतक” किसी भी पक्ष को दोषी या निर्दोष घोषित नहीं करता तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार समाचार को अद्यतन किया जा सकता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation लेखपाल अभिनव वर्मा पर कार्रवाई न करने का आरोप, शेखर यादव व जगदीश यादव पर सरकारी जमीन कब्जाने की शिकायत, धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या का आरोप, 24 घंटे के भीतर चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार । सम्मनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या कांड का त्वरित खुलासा