खबर की तहतक जलालपुर,अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद की जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत रुकुनपुर कासिमपुर गांव में सरकारी भूमि पर कथित कब्जा और अवैध पक्का निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार मौर्य पुत्र ब्रह्मादीन मौर्य ने आरोप लगाया है कि शेखर यादव एवं जगदीश यादव पुत्रगण स्व. राजकरन यादव द्वारा गाटा संख्या 1547 क, क्षेत्रफल 0.0630 हेक्टेयर पर कब्जा कर लगातार पक्का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि मामले को लेकर कई बार तहसील प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 02 मई 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत देकर अवैध निर्माण रुकवाने और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई थी, बावजूद इसके निर्माण कार्य लगातार जारी है। मामले में संबंधित लेखपाल अभिनव वर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद लेखपाल अब तक मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे हैं और न ही अवैध निर्माण रुकवाने की कोई कार्रवाई की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन एवं रास्ते पर पहले भी निर्माण कराया जा चुका है और अब पुनः खुलेआम कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। मनोज कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि संपूर्ण समाधान दिवस जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था को केवल औपचारिकता बनाकर छोड़ दिया गया है। शिकायत लेने के बाद कार्यालय में बैठकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामलों का निस्तारण दिखा दिया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल अभिनव वर्मा की लापरवाही के चलते विपक्षी बेखौफ होकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासनिक जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation साकेत गेस्ट हाउस में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल का हुआ भव्य स्वागत चाचा पर भतीजे को गोली मारने का आरोप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी