वेब पोर्टल “खबर की तहतक” अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जैतपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मा० न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) टाण्डा/जे०एम० अम्बेडकरनगर द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में थाना जैतपुर पुलिस टीम ने ग्राम नत्थूपुर चौधनी में दबिश दी। इस दौरान वाद संख्या 474/23 एवं अपराध संख्या 92/23 से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 एवं 429 से संबंधित बताया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अमिताभ पुत्र रामदास (20 वर्ष), सोनू पुत्र रामदास (18 वर्ष) तथा रामदास पुत्र जोखू (55 वर्ष) निवासी ग्राम नत्थूपुर चौधनी, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों अभियुक्तों को 30 मई 2026 को लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। अम्बेडकरनगर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।डिस्क्लेमर यह समाचार थाना जैतपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप एवं तथ्य पुलिस अभिलेखों तथा न्यायालय द्वारा जारी वारंट से संबंधित जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक दोषी नहीं माना जा सकता। “खबर की तहतक” निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए केवल उपलब्ध आधिकारिक जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर अम्बेडकरनगर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू, भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, जहांगीरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता