अम्बेडकरनगर | वेब पोर्टल : खबर की तहतक अम्बेडकरनगर के अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता और धार्मिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘धर्म योद्धा’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हिन्दू धर्म सुरक्षित रहेगा, तभी विश्व में शांति स्थापित हो सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दू समाज को जाति के नाम पर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने संबोधन में अनिल जी ने ‘लव जिहाद’ को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि यह सीमांचल क्षेत्रों से निकलकर अब देश के लगभग हर जिले तक फैल चुका है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर जागरूक रहने की अपील की। सम्मेलन में आरएसएस के विभाग सह-प्रचारक शैलेन्द्र जी, हर्षवर्धन जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्र, पूर्व विधायक अनीता कमल, किरण पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. रजनीश सिंह, संजय सिंह, रमेश गुप्ता, राम किशोर राजभर, केशव श्रीवास्तव, विकास निषाद, संदीप अग्रहरि, संजीव मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रखने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने और धार्मिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation उत्तर प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब बच्चे के आधार की अनिवार्यता खत्म अभिभावक के आधार से होगा दाखिले का आवेदन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- डॉ. अमरनाथ