खबर की तहतक अम्बेडकरनगर / बसखारी। जनपद के बहुचर्चित वरद होटल प्रेमिका हत्याकांड में बसखारी पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि वरद होटल के एक कमरे में एक युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही थाना बसखारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां होटल के कमरे में युवती मृत अवस्था में मिली, जबकि युवक बेसुध हालत में पाया गया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवक को मेडिकल कॉलेज सदरपुर में भर्ती कर उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार उपचार के बाद अभियुक्त कुलदीप गौड़ पुत्र लक्ष्मी नारायण गौड़ निवासी गोकुलपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर को 27 मई 2026 को मेडिकल कॉलेज सदरपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कथित रूप से बताया कि उसे अपनी प्रेमिका द्वारा धोखा दिए जाने का संदेह था, जिसके चलते उसने गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद आरोपी ने मृतका के मोबाइल फोन से उसके परिजनों और भाई को घटना की जानकारी दी थी। मामले में थाना बसखारी पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई थी। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट और प्रारंभिक जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में वर्णित कथन पुलिस के अनुसार हैं। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं और न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक अभियुक्त कानून की दृष्टि में आरोपी माना जाता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आलापुर तहसील क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, चंद्रशेखर चौहान की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत चल रही थी कार्रवाई