खबर की तहतक अम्बेडकरनगर / आलापुर। जनपद से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। आलापुर तहसील क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित ऑटो अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंद्रशेखर चौहान पुत्र शिवदास चौहान, निवासी ग्राम डिहवा, पोस्ट इस्माइलपुर ताहापुर, थाना व तहसील जलालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार हेतु भेजा गया था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक परिवार के लिए गहरे सदमे का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार चंद्रशेखर चौहान पिछले लगभग 30 वर्षों से अपने छोटे भाई मनीराम चौहान के साथ रह रहे थे और उनकी देखभाल भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थीं, जिसके बाद वह अपने भाई के साथ ही जीवन व्यतीत कर रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारियों का अहम हिस्सा माने जाते थे। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर फैल गई है। डिस्क्लेमर: यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और संबंधित विभागीय रिपोर्ट के बाद ही मानी जाएगी। यदि मामले में कोई नया तथ्य सामने आता है तो समाचार को अद्यतन किया जा सकता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भीषण गर्मी और जनसुविधाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने प्रधानों को दिए निर्देश – तालाब भरवाएं, अवैध कब्जे हटाएं वरद होटल प्रेमिका हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, उपचार के बाद अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया