खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के दिशा-निर्देशन में विभिन्न शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता को बढ़ाना रहा। बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, मीसम रजा, सुरेश गुप्त और विकास निषाद उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी, शाश्वत मिश्र, डेविड गोरे, नगर उपाध्यक्ष दीपचंद सोनी, अरुण मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल, विक्की गौतम, दुर्गेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजीव नयन चौरसिया, भगवती अग्रहरि, रजनीश कन्नौजिया, महेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, इब्राहिमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग, बढ़ती गर्मी और कटते जंगलों पर उठे सवाल; जल संकट को लेकर जनभावनाएं तेज”