खबर की तहतक अम्बेडकरनगर/इब्राहिमपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इब्राहिमपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी। इसी क्रम में चौकी प्रभारी एनटीपीसी अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। बताया गया कि ग्राम शेख चक मोड़ के पास पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति अचानक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान विवेक तिवारी पुत्र अशोक तिवारी निवासी बरूआ जलाकी, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा ₹90 नगद बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। बरामदगी के आधार पर थाना इब्राहिमपुर में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट, अवैध शस्त्र रखने समेत विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप पुलिस रिकॉर्ड एवं प्राथमिकी पर आधारित हैं। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक दोषी नहीं माना जाता। जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान तथ्यों में परिवर्तन संभव है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा भाजपा शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान