वेब पोर्टल — खबर की तहतक अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूलापुर नगपुर निवासी रिंकू राजभर की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रिंकू राजभर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह एक टेंट हाउस की दुकान पर कार्यरत थे तथा अतिरिक्त आय के लिए बैटरी रिक्शा भी चलाते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक हुई मौत से पत्नी और दो मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना जलालपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को हर पहलू से जांचा जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, लगभग 7 वर्षीय पुत्री और 6 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। डिस्क्लेमर — खबर की तहतक यह समाचार स्थानीय सूत्रों, परिजनों एवं पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। “खबर की तहतक” किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी, अफवाह या व्यक्तिगत आरोपों की पुष्टि नहीं करता। यदि मामले में आगे कोई आधिकारिक तथ्य सामने आते हैं तो समाचार को आवश्यकतानुसार अपडेट किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर में खुलेआम खतौनी शुदा भूमि पर कब्जे का आरोप, सरकारी रास्ते पर भी निर्माण! प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल पिस्टल की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, लाखों के जेवर-नगदी लेकर फरार हुए बदमाश