वेब पोर्टल –खबर की तहतक ✍️ गौरा कमाल। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम निवासी 19 वर्षीय सौरभ कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार (19) पुत्र राम प्रकाश दिल्ली में रहकर काम करते थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। खाली समय में परिवार का हाथ बंटाने और कुछ कमाई करने की सोच के साथ वह पट्टी से सलहदीपुर के बीच मजदूरी के तहत राशन उतारने का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार 20 मई 2026 को सौरभ अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बाइक लक्ष्मेंद्र चला रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई, जिससे मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सौरभ कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए टांडा पीजीआई भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में घायल अन्य दो मजदूरों को मामूली चोटें आई थीं। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक के पिता राम प्रकाश बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। परिवार में तीन भाई थे, जिनमें बड़े भाई अंगद की शादी हो चुकी है, जबकि एक अन्य भाई अविवाहित है। सौरभ सबसे छोटे थे। कम उम्र में हुई इस असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण और शुभचिंतक लगातार परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। एक सड़क हादसे ने परिवार के एक युवा सपने को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। डिस्क्लेमर: यह खबर स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी और उपलब्ध प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है। मामले से संबंधित जानकारी में जांच या आधिकारिक रिपोर्ट के बाद परिवर्तन संभव है। “खबर की तहतक” किसी अपुष्ट दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation व्यापार मंडल के विरोध के आगे झुकी पीडब्ल्यूडी टीम, जेसीबी लेकर पहुंचे जेई बैरंग लौटे; नाली निर्माण को लेकर जमालपुर में बढ़ा विवाद बकरीद से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवध मामलों से जुड़े 3 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में लिया हिरासत में