खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद की कोतवाली टाण्डा पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के आदेश पर थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 117/2026 धारा 64(1) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुभाष चन्द्र गौड़ उर्फ मखन्चू पुत्र बसन्त लाल निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने आरोपी को 14 मई 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे रामपुर बंजरहवा स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक मुनिमन रंजन दूबे, कांस्टेबल सरफराज, कांस्टेबल महेन्द्र यादव तथा आरक्षी सत्यम कटियार शामिल रहे। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रारंभिक जांच एवं दर्ज मुकदमे पर आधारित हैं। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जाता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पाक्सो व धर्म परिवर्तन अधिनियम मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप । अकबरपुर के इशापुर गांव में घंटों चला बचाव प्रयास, प्रेम प्रसंग की चर्चा