खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद की थाना बेवाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बेवाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 51/2026 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस, 5/6 पाक्सो एक्ट तथा धारा 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से संबंधित वांछित अभियुक्त राज उर्फ अरमान पुत्र मंसूर निवासी बजार गोसाई थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में थाना बसखारी क्षेत्र के रसूलपुर नई बस्ती में रह रहा था। थाना बेवाना पुलिस टीम ने आरोपी को 14 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे रामपुर सकरवारी से अशरफाबाद जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार राना, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल कृष्णचन्द्र एवं महिला कांस्टेबल कविता यादव शामिल रहीं। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रारंभिक जांच एवं दर्ज मुकदमे पर आधारित हैं। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जाता। मामले से संबंधित संवेदनशील तथ्यों एवं संभावित पीड़ित की पहचान को कानूनन गोपनीय रखा गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation आंधी में टिन शेड के साथ हवा में उड़ा युवक, गंभीर घायल । बरेली में तेज तूफान का खौफनाक मंजर, हाथ-पैर टूटने से अस्पताल में भर्ती कोतवाली टाण्डा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार । बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपी को भेजा गया न्यायालय