खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अंबेडकरनगर। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रेडियंट अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के छात्र रामनगर आलापुर निवासी शशिकांत वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा तथा कस्बे के उस्मापुर निवासी एजाज अख्तर की पुत्री अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। वहीं यादव चौराहा निवासी राजेश जायसवाल की पुत्री तेजस्वी जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पाण्डेयपुर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की पुत्री निवेदिता चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं और भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। वहीं आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी जायसवाल पॉलिटिकल साइंस एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप की छात्रा हैं और आईएएस बनकर देश सेवा करने का सपना देख रही हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कटका पुलिस की कार्रवाई, 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार लड़कियों के बाल खुलवाए, घंटों लाइन में कराया इंतजार, फिर भी नहीं बच पाई परीक्षा की साख!