खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटका पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह (पूर्वी) तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कटका पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष कटका अवधेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को थाना कटका में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 54/2026, धारा 60(1) एक्साइज एक्ट से संबंधित अभियुक्त हरिशंकर यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी ग्राम हाफिजपुर थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को ग्राम फुलवारी नहर पुलिया के पास से दोपहर करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद बोरी में रखे 20 पाउच अवैध देशी शराब “ब्लू लाइम” ब्रांड बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उस्मान गनी, कांस्टेबल अनिल पासवान एवं कांस्टेबल हेमंत कुमार सिंह शामिल रहे। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रचलित है। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक आरोपी को कानूनन दोषी नहीं माना जाता। समाचार का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 10 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, टाण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में रेडियंट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, आयुष व अनाबिया बने संयुक्त टॉपर