खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजबीर सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटका पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना कटका पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए थाना जैतपुर से संबंधित एक पुराने मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नकुल गौड़ पुत्र टुनटुन गौड़ निवासी ग्राम पिण्डोरिया थाना कटका जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 237/14, एनसीआर संख्या 141/09, धारा 323 एवं 506 के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उस्मान गनी, कांस्टेबल हेमन्त कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीतिमा कुमारी एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल साक्षी यादव की सराहनीय भूमिका रही। डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक आरोपी को कानूनन निर्दोष माना जाएगा। “खबर की तहतक” का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक एवं जनहित से जुड़ी सूचनाएं प्रकाशित करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कानपुर के निजी अस्पताल में हंगामा: मरीज की मौत के बाद परिजनों का बवाल, पुलिसकर्मियों से मारपीट, 10 हिरासत में लखनऊ में शोक: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन