खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 पाउच अंग्रेजी देशी शराब मसाला बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भीटी के निकट पर्यवेक्षण में थाना अहिरौली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नगहरा स्थित निर्माणाधीन चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर एक युवक झोले में शराब रखकर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सचिन गौड़ पुत्र शिव चरन गौड़ निवासी ग्राम केवारी परमानन्द थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 पाउच अंग्रेजी देशी शराब मसाला बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी शराब रखने अथवा बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब बेचने की बात स्वीकार की है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहिरौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त वर्मा, उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार एवं मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार की टीम शामिल रही। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट और प्रारंभिक जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर तैयार किया गया है। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक कानून की दृष्टि में आरोपी माना जाता है। अवैध शराब का कारोबार समाज और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक है, ऐसे मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हार्डवेयर की दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता: विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार