खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान की आड़ में अवैध रूप से देशी शराब मसाला बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 पाउच शराब बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में थाना अहिरौली पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरथुआ स्थित एक हार्डवेयर दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां दुकान संचालक उदयभान वर्मा पुत्र नितराम वर्मा निवासी ग्राम रतनपुर थाना अहिरौली को अवैध रूप से शराब मसाला बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से 26 पाउच अंग्रेजी देशी शराब मसाला बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी शराब बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब पाउच बेचने की बात स्वीकार की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहिरौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा, मुख्य आरक्षी भानू, आरक्षी अर्जुन राजभर एवं आरक्षी रविन्द्र चौहान की टीम शामिल रही। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं प्रारंभिक जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। “खबर की तहतक” निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। किसी भी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध किए जाने तक कानून की नजर में आरोपी माना जाता है। अवैध शराब का सेवन एवं कारोबार सामाजिक और कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है, इससे दूर रहना ही सुरक्षित समाज की पहचान है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस की पाठशाला, हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार