खबर की तहतक ✍️ लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में पीजीआई के संविदाकर्मी सूरज Kumar गौतम उर्फ छोटू की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध, परिवार की बदनामी और प्रतिशोध की भावना मुख्य वजह बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में महिला के बेटे और उसके नाबालिग चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अशरफनगर-इठुरिया के डेरहवा निवासी 28 वर्षीय सूरज कुमार गौतम का शव शनिवार सुबह एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ हालत में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी दक्षिण अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सर्विलांस की कई टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक घटनास्थल से भागते नजर आए। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां और सूरज के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। करीब दो महीने पहले उसने सूरज को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस समय उसने सूरज को चेतावनी देकर घर आने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद सूरज का आना-जाना जारी रहा। इससे आरोपी के मन में गुस्सा और बदले की भावना बढ़ती गई। परिवार की बदनामी और लोक-लाज के डर से आरोपी ने सूरज की हत्या की साजिश रची और अपने नाबालिग चाचा को भी इसमें शामिल कर लिया। शुक्रवार रात आरोपी ने सूरज को फोन कर बुलाया और शराब पीने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई ताकि वह विरोध न कर सके। पुलिस के अनुसार, जब सूरज नशे में पूरी तरह धुत हो गया तो आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे चापड़ से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल सूरज वहां से भागने की कोशिश में कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ईंट और धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ और ईंट बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा दी गई जानकारी और प्रारंभिक जांच पर आधारित है। मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को अदालत द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक उन्हें कानून की नजर में आरोपी ही माना जाएगा।( इस खबर की पुष्टि खबर की तहतक वेब पोर्टल स्वतंत्र रूप से नहीं करता है।) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation घर में अकेली महिला की गला रेतकर हत्या, गांव में फैली सनसनी छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस की पाठशाला, हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी