खबर की तहतक ✍️ सुलतानपुर। जनपद के बंधुआ कला थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ी गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में अकेली रह रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम स्वयं मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतका की पहचान विमलेश देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला घर के कमरे में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, जबकि घर के अंदर चोरी या लूटपाट जैसे कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति पंजाब में रिटायर्ड क्लर्क हैं और पिछले करीब दो माह से महिला घर में अकेली रह रही थीं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है। डिस्क्लेमर यह समाचार प्रारंभिक पुलिस एवं स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रामा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस मां के प्रेमी को बेटे ने चाचा संग मिलकर उतारा मौत के घाट, लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा