खबर की तहतक (वेब पोर्टल रिपोर्ट) अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता एवं त्वरित कार्रवाई अभियान के तहत साइबर पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए ठगी का शिकार हुई एक पीड़िता की पूरी धनराशि वापस कराई है। थाना कोतवाली आलापुर साइबर पुलिस टीम ने महज शिकायत प्राप्त होने के बाद तत्परता दिखाते हुए 5,000 रुपये की फ्राड की गई रकम पीड़िता के खाते में वापस दिलाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 09 दिसंबर 2025 को थाना आलापुर क्षेत्र निवासी आवेदिका गौसिया तरन्नुम पुत्री अब्दुर्रहमान द्वारा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर अपने खाते से 5,000 रुपये की साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत का Acknowledgement नंबर 23112250199867 है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। आवश्यक तकनीकी जांच एवं विपक्षी से वार्ता के उपरांत ठगी की गई पूरी राशि पीड़िता को वापस करा दी गई। इस सफल कार्रवाई के बाद पीड़िता गौसिया तरन्नुम एवं उनके भाई अहमद जफर ने अम्बेडकरनगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली साइबर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल वशिष्ठ कुमार यादव एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव शामिल रहे। वेब पोर्टल के माध्यम से अम्बेडकरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर ठगी की किसी भी घटना की सूचना तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके। Post navigation सोना-चांदी बेकाबू, US–वेनेजुएला तनाव से बढ़ी चमक! एक्सपर्ट्स ने बताया तेजी का असली खेल अंबेडकरनगर में बाईपास पर 283 करोड़ की लागत से बनेंगे दो फोरलेन रेल ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी बड़ी राहत