खबर की तहतक ✍️ | शिक्षा विशेष रिपोर्ट आजमगढ़। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर शौर्य यादव ने अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य यादव, सेंट जेवियर स्कूल आजमगढ़ के छात्र हैं और ग्राम बैठौली, पोस्ट शाहगढ़, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं। शौर्य यादव, श्री राजीव यादव (व्यवसायी) एवं श्रीमती नीलम यादव के पुत्र हैं। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले शौर्य ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता में उनकी माता की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने पढ़ाई के प्रति निरंतर मार्गदर्शन और अनुशासन बनाए रखा। शौर्य ने बताया कि उनकी पढ़ाई मुख्य रूप से मां की देखरेख में हुई। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग केवल मनोरंजन तक ही रखा, जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सके। आवश्यकता पड़ने पर मां द्वारा सख्ती भी बरती गई, जिसने उन्हें अनुशासित और लक्ष्य के प्रति गंभीर बनाए रखा। शौर्य यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता नीलम यादव, होम ट्यूटर तथा विद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल आजमगढ़ के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। भविष्य को लेकर शौर्य यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश की सेवा करना है। उनकी इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नाबालिग को बहला-फुसलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की विधिक कार्रवाई ग्रामीण अंचल में आधुनिक शिक्षा की नई पहल: गोल्डेन फ्यूचर चिल्ड्रेन एकेडमी बना अभिभावकों की पहली पसंद