खबर की तहतक ✍️ (वेब पोर्टल) अंबेडकरनगर। आज अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर ग्रामसभा गौराकमाल में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता बृजेश सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहब के महान व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक हैं, जिन्होंने शिक्षा और संघर्ष के बल पर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को दोहराते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनाकर समाज में फैली असमानता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शंकर जी, छोटेलाल जी, राम राजू, अरविंद जी, दिनेश कुमार, मंजित जी, विवेक कुमार, समाजवादी पार्टी के राजन कुमार, अभिषेक, दिवाकर, छोटू गौड़, अंकुर गांधी, अनुराग, सुनील कुमार, अरुण, रवि कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, अवधेश कन्नौजिया, राकेश कुमार, विजय बहादुर, शिवपूजन, श्याम, अनिल कुमार, बृजेश, बृजभान, सुंदर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन करते हुए यह संकल्प लिया कि वे समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करेंगे तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और समतामूलक भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation चेयरमैन की गाड़ी पर फायरिंग की सूचना निकली फर्जी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा दोस्त की पत्नी से संबंध पड़ा भारी, जहरीली शराब पिलाकर हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश