खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर-महरुआ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम खजूरी करौदी निवासी विजय कुमार वर्मा (30 वर्ष) पुत्र रामबचन वर्मा बीते दिवस की शाम लगभग 7:00 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर से महरुआ स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह अकबरपुर-महरुआ रोड पर धानेपुर गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि उसी समय महरुआ की ओर से गुजर रहे एसडीएम भीटी की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए घटनास्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल थाना महरुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना महरुआ के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल विजय कुमार को तत्काल जिला अस्पताल, अम्बेडकरनगर भेजा गया। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पहुंची खबर तो मच गया मातम जैसे ही युवक की सड़क दुघर्टना की सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां विजय कुमार का शव देखकर वे स्तब्ध रह गए। पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई थाना महरुआ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष महरुआ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का है। अभी तक किसी वाहन की पहचान नहीं हो सकी है और न ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खबर की तहतक 👉 एक और परिवार सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया 👉 अज्ञात वाहन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर 👉 सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग पर फिर उठे सवाल यह घटना न केवल एक परिवार की खुशियां छीन ले गई, बल्कि समाज को भी यह सोचने पर मजबूर कर गई कि आखिर कब तक लापरवाह वाहन चालकों के कारण निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अम्बेडकरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार बड़ी वारदात या रची गई कहानी? 17 लाख की दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप