खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 10 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के कुशल निर्देशन में चल रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09 अप्रैल 2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे अलीगंज क्षेत्र में घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त समीम अख्तर पुत्र अल्ताफ आलम, निवासी अलीगंज उत्तरी, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपराधिक इतिहास पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है— वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई वर्ष 2025 में विभिन्न धाराओं (बीएनएस) में भी अभियोग पंजीकृत संयुक्त टीम की सटीक रणनीति इस गिरफ्तारी में थाना अलीगंज पुलिस टीम के साथ-साथ स्वाट टीम की सक्रिय भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी संजय पाण्डेय एवं उनकी टीम ने अहम योगदान दिया। जनपद में पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इनामी व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी से न केवल कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है, बल्कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भाजपा स्थापना दिवस पर कर्दमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम