खबर की तहतक ✍️ अम्बेडकरनगर, 06 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना मालीपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में आर्म्स एक्ट के विभिन्न पुराने मुकदमों से संबंधित बरामद कुल 07 माल (तमंचा, कारतूस एवं चाकू) को नियमानुसार नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय फैजाबाद के आदेश के अनुपालन में की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में उपजिला मजिस्ट्रेट जलालपुर, क्षेत्राधिकारी जलालपुर एवं थाना मालीपुर पुलिस की देखरेख में जब्त शस्त्रों को हथौड़े से तोड़कर पूरी तरह नष्ट किया गया। बताया गया कि नष्ट किए गए ये सभी अवैध शस्त्र वर्ष 1990, 1991, 1993 एवं 1995 में पंजीकृत आर्म्स एक्ट के विभिन्न अभियोगों से संबंधित थे, जो न्यायालयीय प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सुरक्षित रखे गए थे। नष्ट करने वाली टीम में शामिल अधिकारी— राहुल गुप्ता, उपजिलाधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जलालपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष मालीपुर हे0 मो0 बृजेश कुमार सिंह, थाना मालीपुर हे0 मो0 अशोक कुमार त्रिपाठी, थाना मालीपुर इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में भाजपा स्थापना दिवस: भव्य आयोजन, राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया गया मेडिकल कॉलेज में 20 केएल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल