खबर की तहतक ✍️ जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस नगर कार्यालय पर अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। यह आयोजन पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का प्रतीक रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव और वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संगठन के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम का सफल संयोजन विकास कुमार निषाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, विनय मिश्र, अरुण मिश्र, आशाराम मौर्य, रामवृक्ष भार्गव, विकास सोनकर, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दीपचंद सोनी, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम, सौरभ चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा: 711 सिलेंडर गायब, एजेंसी संचालक समेत तीन गिरफ्तार ऑपरेशन क्लीन के तहत अवैध असलहों का विनष्टीकरण, 07 तमंचा/कारतूस व चाकू नष्ट