खबर की तहतक ✍️ स्वास्थ्य | जनपद अंबेडकरनगर जलालपुर (अंबेडकरनगर) | 1 अप्रैल 2026 जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जलालपुर में लंबे अंतराल के बाद एक बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि सामने आई है। वर्ष 2013 के बाद पहली बार 1 अप्रैल 2026 को सिजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार बादल ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाफराबाद निवासी चंद्रकला मौर्य का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस उपलब्धि को क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है। विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में सफल हुआ ऑपरेशन इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में विशेषज्ञों की टीम ने अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन के दौरान: एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में डॉ. वेद प्रकाश स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. नायला आफरीन फार्मासिस्ट गुलाब गौतम, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शमीम अहमद वार्ड बॉय रिंका ओटी टेक्नीशियन किरण स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे सभी के समन्वित प्रयास से ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गरीबों को मिलेगा बड़ा लाभ: अधीक्षक इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार बादल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अब CHC जलालपुर में सिजेरियन सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद CHC नगपुर जलालपुर में सिजेरियन सेवा का पुनः आरंभ क्षेत्र की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी मजबूत होगी। (नोट: यह समाचार संबंधित स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंडे से निकलते ही ‘Z+ सुरक्षा’ में नन्हा मेहमान! 10 साल बाद जन्मे गोडावण के चूजे की हिफाज़त में तैनात 50 जवान ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, हर किसान का होगा रजिस्ट्रेशन: सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश